हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जी.डी. नेशनल स्कूल, धनहा नायक में आज एक भव्य व विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति के रंग में रंगे 700 से ज्यादा छात्रों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के गीतों के साथ नगर भ्रमण किया।
तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं में अद्भुत जोश और उत्साह देखने को मिला। लोगों ने जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत कर छात्रों का हौसला बढ़ाया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य देश के प्रति सम्मान और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
इस यात्रा में विद्यालय के प्रबंधक आनंद कसौधन, संचालक इंजीनियर चंदन गुप्ता, प्रधानाचार्य ए.के., शिक्षक हेमंत, विपिन, जितेंद्र, विशाल, मनोरमा, मेनिका, रागिनी, मुक्ता समेत समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ मौजूद रहा।

