परतावल सीएचसी का कायाकल्प मूल्यांकन, टीम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

परतावल/महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परतावल में गुरुवार को कायाकल्प योजना के अंतर्गत बस्ती मंडल की मूल्यांकन टीम ने निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम में डॉ. फैजान और डॉ. अबूबकर शामिल रहे।

मूल्यांकन के दौरान अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं, दवाओं की व्यवस्था, वार्ड प्रबंधन तथा अभिलेखों की जांच की गई। निरीक्षण टीम ने विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परतावल वर्ष 2018 से लगातार प्रत्येक वर्ष कायाकल्प अवार्ड प्राप्त करता आ रहा है। अस्पताल प्रशासन ने इस बार भी बेहतर प्रदर्शन का दावा किया है।

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित कुमार, डॉ. फुरकान, संजीव सिंह, शशिविंद मिश्रा, अमित कुमार, रिपुंजय पाण्डेय, चंद्र भूषण, समीउल्लाह (चीफ फार्मासिस्ट), वार्ड बॉय अनिल यादव, कुंदन, विनय, अनिकेत, इम्तियाज सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *