परतावल, महराजगंज। । श्यामदेउरवां क्षेत्र में संचालित देसी शराब के ठेके पर नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि निर्धारित समय से पहले ही ठेके से शराब की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है।
बताया जा रहा है कि श्यामदेउरवां-बड़हरा बरईपार मार्ग स्थित देसी शराब के ठेके पर रात-दिन बिक्री का खेल चलता है। शासन की ओर से शराब बिक्री का समय सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक तय है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां नियम सिर्फ कागजों तक सीमित हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक रात 10 बजे के बाद ठेके का मुख्य फाटक जरूर बंद कर दिया जाता है, मगर बिक्री बंद नहीं होती। आरोप है कि ग्राहक फाटक खटखटाते हैं और कुछ ही देर में झरोखे से शराब की बोतल बाहर पहुंचा दी जाती है। वायरल वीडियो में भी इसी तरह की गतिविधि दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर प्रशासनिक सख्ती के दावों के बावजूद इस तरह खुलेआम नियमों की धज्जियां कैसे उड़ाई जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में आबकारी निरीक्षक गिरीश कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की

