महीनों से बंद हाईमास्ट, सिसवा मुंशी चौराहा अंधेरे में डूबा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज। सिसवा मुंशी चौराहे पर लगा हाईमास्ट लाइट कई महीनों से खराब पड़ा है, जिससे शाम ढलते ही पूरे चौराहे पर अंधेरा छा जाता है। प्रकाश व्यवस्था बाधित होने के कारण स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


स्थानीय लोगों के अनुसार दिन के समय स्थिति सामान्य रहती है, लेकिन रात होते ही चौराहे पर अंधेरा फैल जाता है, जिससे दुर्घटना और असामाजिक गतिविधियों की आशंका बनी रहती है। दुकानदारों का कहना है कि हाईमास्ट की मरम्मत को लेकर कई बार संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई।


नागरिकों ने प्रशासन से जल्द हाईमास्ट ठीक कराकर चौराहे की प्रकाश व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और आवागमन सुचारु रूप से जारी रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *