27वें वैवाहिक वर्षगांठ पर सत्यभामा सिंह को मिली शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सत्यभामा सिंह एवं उनके पति जितेन्द्र सिंह के 27वें वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर शुभकामनाओं का सिलसिला दिनभर जारी रहा। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने दंपति को बधाई देते हुए सुखमय दांपत्य जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि सत्यभामा सिंह सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर महिलाओं की आवाज को मजबूती प्रदान कर रही हैं। महिला सशक्तिकरण एवं जनसमस्याओं को लेकर उनकी सक्रिय भूमिका की लोगों ने सराहना की।


वैवाहिक जीवन के 27 वर्ष पूर्ण होने पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने दंपति के स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *