महराजगंज, 01 मई 2026। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पनियरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
थानाध्यक्ष पनियरा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रणव कुमार ओझा मय हमराह पुलिस टीम द्वारा गैरजमानती वारंट के तहत वांछित अभियुक्त नवीन श्रीवास्तव (38) पुत्र शम्भु नारायण निवासी डोमरा टोला अकटहवा, थाना पनियरा को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय महराजगंज द्वारा मु.नं. 12156/25, धारा 498ए, 323, 504 भादवि एवं डीपी एक्ट के तहत गैरजमानती वारंट जारी किया गया था।
पुलिस टीम ने अभियुक्त को शुक्रवार दोपहर 12:35 बजे उसके गांव डोमरा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक प्रणव कुमार ओझा, कांस्टेबल पवन कुमार यादव एवं कांस्टेबल दिलीप कुमार चौधरी शामिल रहे।

