पनियरा में 10 मई को होगा “भारत विज्ञान यात्रा–साइंस सेमिनार 2026”

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


पनियरा, महराजगंज, 4 मई। विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाजी अजहर खान इंटरमीडिएट कॉलेज, पनियरा में 10 मई 2026 को “भारत विज्ञान यात्रा–साइंस सेमिनार 2026” का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से कॉलेज परिसर में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की भागीदारी की संभावना है।


सेमिनार का मुख्य विषय Inspire • Innovate • Explore रखा गया है। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना, उन्हें नवाचार के लिए प्रेरित करना तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक करना है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार यह कार्यक्रम छात्रों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


कार्यक्रम में दो प्रमुख वक्ता छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे। मोटिवेशनल स्पीकर दिशांक सर विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में करियर के अवसरों और लक्ष्य निर्धारण के प्रति प्रेरित करेंगे। वहीं रसायन विज्ञान विशेषज्ञ एसटी अली (केमिस्ट) अपने व्यावहारिक अनुभव और सरल प्रयोगों के माध्यम से जटिल रासायनिक सिद्धांतों को सहज तरीके से समझाएंगे।


कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि विज्ञान ही विकास की आधारशिला है और इस प्रकार के सेमिनार छात्रों को नई सोच और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक छात्रों से कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *