वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, विभिन्न धाराओं में था नामजद

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज, 02 मई 2026। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना निचलौल पुलिस को सफलता मिली है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम क्षेत्र में सक्रिय थी।


पुलिस टीम शीतलापुर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि थाना स्थानीय का एक वांछित अभियुक्त क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम ईस्लाम पुत्र स्व0 जमालुद्दीन, उम्र लगभग 48 वर्ष, निवासी ग्राम मटरा धमउर, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज बताया। वह मुकदमा संख्या 111/2026 में वांछित चल रहा था, जो भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2), 85, 238, 352 तथा डीपी एक्ट की धारा 3/4 से संबंधित है।


पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 सुरज तिवारी, उ0नि0 मनोज कुमार गुप्ता एवं कांस्टेबल सोनू गौड़ शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *