महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पनियरा पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार ग्राम अनंतपुर मोथई में पंचायत से जुड़े अधूरे कार्यों की जांच के दौरान गठित टीम के समक्ष विवाद और हंगामा करने के मामले में वादी सुरेश यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस संबंध में मु0अ0सं0 126/2026 धारा 115(2), 351(2), 352 बीएनएस के तहत देवीचरन यादव समेत चार लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया था।
इसी क्रम में थाना पनियरा पुलिस ने नामजद वांछित अभियुक्त देवीचरन यादव (52) पुत्र रामाश्रय यादव, निवासी अनंतपुर मोथई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के साथ उपनिरीक्षक उदयभान यादव एवं उपनिरीक्षक आदर्श सिंह शामिल रहे।

