घुघली पुलिस की त्वरित कार्रवाई , अपहृत बालिका सकुशल बरामद

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महराजगंज, 01 मई। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में अपहृत एक बालिका को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया है। इस सराहनीय कार्यवाही से पुलिस की सक्रियता और तत्परता एक बार फिर सामने आई है।


पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा गुमशुदा/अपहृत व्यक्तियों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई।  थाना घुघली की पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।


जानकारी के अनुसार, थाना घुघली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 087/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत 27 अप्रैल 2026 को एक अभियुक्त द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का मामला प्रकाश में आया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की और 01 मई 2026 को बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।


पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव, महिला कांस्टेबल शशिकला पाण्डेय तथा हेड कांस्टेबल बाबूराम यादव की प्रमुख भूमिका रही।


जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में आगे भी त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *