नगरपालिका सिसवा कार्यालय पर पूर्व चेयरमैन उमेश पूरी को दी गई श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

अर्जुन चौधरी/हर्षोदय टाइम्स

सिसवा बाजार/महराजगंज- नगरपालिका सिसवा कार्यालय सभागार में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष 54 वर्षीय उमेश पुरी को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गयी।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश पूरी के निधन पर नगरपालिका कार्यालय सभागार में मंगलवार को नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल व अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र कुमार की मौजूदगी में सैकड़ो की संख्या में उपस्थित कर्मचारियों द्वारा दो मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया।

इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने कहा कि इस शोक की घड़ी में सिसवा नगरपालिका उमेश पूरी जी के परिवार के साथ है।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल, अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र कुमार, अनिल कुमार, विनोद कुमार सहित नगर पालिका के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

बताते चले कि सोमवार को दोपहर 2 बजे के करीब शिकारपुर-घुघुली मुख्य मार्ग पर पुरैना थाने के पास मार्ग दुर्घटना में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश कुमार पुरी की दुःखद मृत्यु हो गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *