राष्ट्रीय एकता दिवस पर ए समवाय बरगदवा में लौह पुरुष सरदार पटेल को दी गई श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


बरगदवा (महराजगंज)।वाहिनी मुख्यालय के निर्देशानुसार ए समवाय बरगदवा में शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक कमांडेंट मयंक गुप्ता ने की।

इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्मिकों ने भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वें जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अदम्य साहस, राष्ट्रनिष्ठा एवं अखंड भारत के निर्माण में दिए गए योगदान को नमन किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में सहायक कमांडेंट मयंक गुप्ता ने कार्मिकों को सरदार पटेल के जीवन, उनके नेतृत्व कौशल तथा स्वतंत्र भारत के एकीकरण में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के आदर्श और उनका दृष्टिकोण आज भी देश के सभी सुरक्षा बलों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इसके उपरांत सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा की रक्षा का संकल्प लिया।

शपथ ग्रहण समारोह में अधिकारी  01, अधीनस्थ अधिकारी  02 तथा अन्य  13 सहित कुल 16 कार्मिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

ए समवाय बरगदवा में आयोजित यह समारोह न केवल सरदार पटेल के प्रति श्रद्धांजलि का प्रतीक रहा, बल्कि इसने कार्मिकों में देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को और भी सशक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *