हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
नौतनवां (महराजगंज)। शुक्रवार को हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय के नेतृत्व में नौतनवां स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती हमें राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महत्व की याद दिलाती है। उन्होंने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि संगठित भारत ही सशक्त भारत है। उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी के अंशुमान वरुण, शिवेंद्र यादव, सुभाष चंद्र पटेल, पंकज मौर्या, विनय श्रीवास्तव, विशाल गुप्ता, विश्वजीत गुप्ता, ओमप्रकाश राजभर, ओम प्रकाश यादव, अरविंद कुमार, कन्हैया लाल आदि उपस्थित रहे।

