बीजापार स्थित खेखड़ा घाट पर किया गया पूर्व चेयरमैन का अंतिम संस्कार, सैकड़ो की संख्या में लोग रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

अर्जुन चौधरी/हर्षोदय टाइम्स

सिसवा बाजार/महराजगंज – सिसवा नगर के पूर्व चेयरमैन 54 वर्षीय उमेश पुरी का अंतिम संस्कार आज सुबह बीजापार स्थित खेखड़ा घाट पर सम्पन्न हुआ, इस दौरान नगर व आस-पास के सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

बताते चलें कि सोमवार को शिकारपुर घुघुली मुख्य मार्ग पर पुरैना थाने के पास मार्ग दुर्घटना में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष 54 वर्षीय उमेश पुरी की मृत्यु हो गयी, इस हादसे की सूचना मिलते ही सिसवा नगर में शोक की लहर दौड़ गयी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जिसके बाद सोमवार की रात शव घर पहुंचा और आज सुबह खेखड़ा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष 54 वर्षीय उमेश पुरी के अंतिम संस्कार के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, पण्डित अवधेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल, राम नारायण जायसवाल, जितेंद्र बहादुर सिंह, बैजनाथ सिंह, बच्चन लाल गोड़, लल्ले सिंह, प्रमोद जायसवाल, संजय पाण्डेय, रामेश्वर जायसवाल, कन्हैया प्रसाद, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल, प्रमोद शर्मा, ओए जोसेफ, रोशन मद्धेशिया, अमरेंद्र मल्ल, विनोद तिवारी, डॉक्टर पंकज तिवारी, तैयब अली, शिब्बू बनारसी, सत्यनारायण चौहान व नगर के व्यापरियों के साथ ही सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *