पनियरा/महराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित वर्ष 2026 के परीक्षा परिणामों में हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए क्षेत्र में सफलता का परचम लहराया है। हर वर्ष की तरह इस बार भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया।

विद्यालय में सफलता का जश्न मनाते हुए मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। हाईस्कूल परीक्षा में पूजा वर्मा ने 556 अंक (92.67%) प्राप्त कर क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं विवेक गोंड (553 अंक, 92.17%), मोहिनी गोंड (525 अंक, 87.50%), शिवराज पासवान (514 अंक, 85.67%), कुमारी प्रतिभा (511 अंक, 85.17%), सत्यम पांडेय (510 अंक, 85.00%), नवनीत वर्मा (509 अंक, 84.83%), अश्वनी वर्मा (504 अंक, 84.00%), आलोक यादव व सृष्टि राव (501 अंक, 83.50%) तथा अनन्या पटेल (500 अंक, 83.33%) ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इंटरमीडिएट परीक्षा में भी कॉलेज का दबदबा कायम रहा। प्रियंका विश्वकर्मा ने 426 अंक (85.2%) प्राप्त कर कॉलेज टॉप किया। इसके अलावा दिब्या पटेल (415 अंक), यास्मीन (414 अंक), अंशु वर्मा (408 अंक), प्रिया वर्मा (406 अंक), मधु (402 अंक), प्रदीप चौहान (401 अंक), सतीश पासवान (398 अंक), शिवांगी यादव (394 अंक) और अंश गुप्ता (394 अंक) ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक सलीम खान एवं प्रधानाचार्या पूजा शाही ने सभी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधक ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय की निरंतर सफलता ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज क्षेत्र का अग्रणी एवं विश्वसनीय शिक्षण संस्थान है, जहां हर वर्ष नई प्रतिभाओं को निखारा जाता है।

