23 अप्रैल को जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, शाम 4 बजे होगी घोषणा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित करने की तिथि जारी कर दी है। परिषद के सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों परीक्षाओं का परीक्षाफल 23 अप्रैल 2026 को सायं 4:00 बजे परिषद मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जाएगा।


छात्र-छात्राएं अपना परीक्षाफल परिषद की आधिकारिक वेबसाइट UPMSP Official Website तथा DigiLocker की वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर ऑनलाइन देख सकेंगे।


परिषद ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परिणाम देखने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइटों का ही उपयोग करें। इस संबंध में सूचना को व्यापक जनहित में प्रकाशित करने के लिए सभी समाचार पत्रों से भी अनुरोध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *