भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज


महराजगंज जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से भिटौली थाना पुलिस सक्रिय नजर आई। नवागत थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में मंगलवार सायंकाल सिसवा मुंशी चौराहे पर पुलिस टीम द्वारा पैदल गश्त की गई।


गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने आम नागरिकों को सुरक्षा का एहसास कराया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। साथ ही संदिग्ध वाहनों की सघन जांच कर आवश्यक पूछताछ भी की गई, जिससे किसी भी संभावित आपराधिक गतिविधि पर अंकुश लगाया जा सके।


पुलिस टीम ने सड़क किनारे दुकान लगाने वाले दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी, ताकि आवागमन बाधित न हो और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


थाना प्रभारी ने बताया कि पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना विकसित करना तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।


इस दौरान सिसवा मुंशी चौकी प्रभारी छोटे लाल, उपेन्द्र नाथ शाही, अंकित कुमार, रामप्रवेश सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *