हर्षोदय टाइम्स / सुनील मणि त्रिपाठी

महराजगंज। नगवा धानी बाजार स्थित आरएनआरएस पब्लिक स्कूल में शैक्षिक सत्र 2025-26 के समापन के अवसर पर अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. के.आर. यादव, प्रवक्ता (भूगोल), पंडित जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज महाराजगंज तथा विशिष्ट अतिथि आदित्य पांडेय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अंक पत्र वितरित किए गए। साथ ही कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राएं नव्या पांडेय, आराध्या सहानी और रूबी प्रजापति को मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

