महराजगंज, 06 अप्रैल: पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत थाना कोल्हुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर अभद्र/भ्रामक टिप्पणी करने तथा खतरनाक बाइक स्टंट करने वाले 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, कोल्हुई और अड्डा बाजार क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडर विवाद से जुड़े प्रकरण में कुछ अराजक तत्व सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे और सार्वजनिक स्थानों पर खतरनाक बाइक स्टंट कर रहे थे। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
स्टंट में प्रयुक्त 03 मोटरसाइकिलें (बजाज प्लेटिना और एवेन्जर) को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। सभी अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोल्हुई में मु0अ0सं0 42/26, धारा 281 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम: मसकुर पुत्र अतीकुल्लाह (22), यजदानी पुत्र सब्बीर (19), असरफ पुत्र नासीर (18), इरसाद पुत्र शाहिद अली (24) तथा अरशद पुत्र इशरार अहमद (20), सभी निवासी जनपद महराजगंज।


