घुघली पुलिस की कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया अभियुक्त
हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घुघली थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश में अपने ही रिश्तेदार पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे की पाइप भी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में यह सफलता मिली। थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को बैकुण्ठी मंदिर के आगे सड़क किनारे बाँस की झुरमुट के पास से आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राधेश्याम (55) पुत्र सुदर्शन, निवासी रामपुर बल्डीहा, थाना घुघली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते अपने फुफेरे भाई पर लोहे की पाइप से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
इस संबंध में थाना घुघली पर मु0अ0सं0 60/2026 के तहत धारा 109(1) एवं 352 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया। हमले में प्रयुक्त लोहे की पाइप बरामद कर लिया।
उपनिरीक्षक अशोक कुमार गिरि, कांस्टेबल आनंद कुशवाहा, कांस्टेबल रजत प्रजापति व कांस्टेबल पृथ्वी सिंह चौहान शामिल रहे।


