हर्षोदय टाइम्स / बिमलेश कुमार पाण्डेय
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के तिवारी बाजार में एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया। घायल युवक राहुल वर्मा (25) पुत्र चूल्हई वर्मा निवासी पतरेगवा थाना सिंदुरिया जनपद महाराजगंज है, जो तिवारी बाजार में डॉक्टर डी. के. पाण्डेय के अस्पताल में कंपाउंडर का काम करता है।
हमले की घटना सोमवार शाम करीब 3:30 बजे की है, जब राहुल वर्मा अस्पताल से बाहर जा रहा था। इसी दौरान उसके रिश्तेदार सदानंद वर्मा पुत्र अशोक वर्मा निवासी वार्ड नंबर 5 नगर पंचायत घुघली ने पुरानी रंजिश को लेकर लोहे के पाइप से राहुल के सिर पर हमला कर दिया।
पुलिस कार्रवाई में चौकी प्रभारी कस्बा घुघली मय हमराहियों के मौके पर पहुँचे और घायल व्यक्ति को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राहुल वर्मा को जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया। परिजन उसको KMC अस्पताल महराजगंज ले गए।
पुलिस ने बताया कि प्रकरण में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं है। तहरीर प्राप्त होने पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।


