परतावल नगर इकाई व्यापार मंडल के 30 पदाधिकारियों की घोषणा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

महराजगंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, महाराजगंज द्वारा सत्र 2026-27 एवं 2027-28 के लिए परतावल नगर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। यह निर्णय जिला संरक्षक रामप्रीत गुप्ता एवं ओमप्रकाश गुप्ता के मार्गदर्शन में तथा जिला महामंत्री रघुनाथ गुप्त और नगर इकाई परतावल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

घोषित कार्यकारिणी में नागेश कसौधन को महामंत्री तथा गंगाधर जायसवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा कुल 30 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संरक्षक मंडल में प्रदीप कृष्ण त्रिपाठी, आनंद शंकर वर्मा, भीम मद्धेशिया, मनोज शुक्ला, अमित वर्मा एवं राजकुमार सिंह को शामिल किया गया है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में विनोद अग्रहरि, उपाध्यक्ष पद पर संगम लाल श्रीवास्तव, सोनू कसौधन, आकाश पटेल, जनार्दन चौरसिया, आकाश निगम एवं विजय जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई। नगर मंत्री के रूप में राजू वर्मा, संतोष मद्धेशिया, सुनील चौरसिया एवं कन्हैया मोदनवाल को मनोनीत किया गया। संगठन मंत्री के रूप में अजय मद्धेशिया, पवन वर्मा, अजय पटेल एवं विनय यादव को नियुक्त किया गया, जबकि संयुक्त मंत्री पद पर फिरोज अंसारी, ऋतिक जायसवाल, हिमांशी श्रीवास्तव एवं खुशबुद्दीन को जिम्मेदारी सौंपी गई। मीडिया प्रभारी के रूप में निजामुद्दीन को नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि मारकंडे कृष्ण त्रिपाठी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद सभी पदाधिकारियों को माला, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय धमियां, युवा जिला अध्यक्ष डॉ. सूरज सिंह, जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर आकाश जायसवाल, अभय श्रीवास्तव, डॉ. आनंद गुप्ता, जिला संगठन मंत्री हरिद्वार कसौधन, पनियरा नगर इकाई अध्यक्ष दिलीप कसौधन, उपाध्यक्ष मनोज कसौधन, श्यामदेवरवा नगर इकाई संयोजक लालजी चौधरी, ग्राम प्रधान सोनकटिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *