त्योहारों के मद्देनजर सिसवा में पुलिस का पैदल मार्च, सीओ-एसडीएम ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार/महराजगंज- सिसवा नगर पालिका क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में वासंतिक नवरात्र और ईद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

इसी क्रम में शुक्रवार की शाम एसडीएम निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता एवं क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह के नेतृत्व में कोठीभार पुलिस ने नगर में व्यापक पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस टीम ने कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गश्त करते हुए लोगों से संवाद स्थापित किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

अधिकारियों ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
इस दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के मद्देनजर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। असामाजिक तत्वों, अफवाह फैलाने वालों और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी कोठीभार धर्मेंद्र सिंह ने नागरिकों से अपील की कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही सभी लोग आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं।

पैदल मार्च के माध्यम से पुलिस-प्रशासन ने यह संदेश दिया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर निगरानी की जा रही है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। इस अवसर पर सिसवा चौकी प्रभारी दिव्यप्रकाश मौर्य सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *