हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज
महराजगंज। शुक्रवार शाम 04:30 बजे लगभग घुघली नगर पंचायत में शासन द्वारा मनोनीत सभासद बनाए जाने के बाद सुग्रीव खरवार का शुक्रवार को वार्ड नंबर 6 में पहली बार आगमन हुआ। इस दौरान वार्ड भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। नागरिकों ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया, वहीं समर्थकों ने अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।
वार्ड में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने सुग्रीव खरवार के मनोनयन पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रंजन खरवार, मन्नू रावत, अजय राव, तारकेश्वर यादव, अजय पटवा , कुंदन सोनी, पंकज वर्मा,और राधेश्याम यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में वार्ड का विकास और जनसमस्याओं का समाधान तेजी से होगा।


