हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज
ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर शिक्षा व संस्कार देने का लक्ष्य—निर्देशक ई. चन्दन गुप्ता
महाराजगंज जनपद के विकासखंड परतावल अंतर्गत ग्राम सभा धनहा नायक में स्थित जी० डी० नेशनल स्कूल में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही। आयोजित पत्रकार वार्ता में अभिभावकों ने अपने बच्चों की शैक्षिक प्रगति और विद्यालय की उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया। कार्यक्रम के क्रम में विद्यालय के निदेशक ई. चन्दन गुप्ता ने स्थापना काल से लेकर अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


