परतावल में गैस वितरण की नई व्यवस्था लागू, बुकिंग तिथि के अनुसार मिलेगा सिलेंडर

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

राज गैस सर्विस ने जारी किया शेड्यूल, उपभोक्ताओं से तय तारीख पर ही गैस लेने की अपील

महराजगंज जिले के नगर पंचायत परतावल स्थित राज गैस सर्विस द्वारा गैस वितरण को लेकर नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। एजेंसी प्रबंधन ने कंपनी के निर्देशों का हवाला देते हुए बताया कि अब उपभोक्ताओं को उनकी बुकिंग तिथि के आधार पर ही गैस सिलेंडर वितरित किया जाएगा।


जारी सूचना के अनुसार, 13 मार्च 2026 तक बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को 19 मार्च 2026 को गैस दिया गया। 14 मार्च की बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को 20 मार्च और 15 मार्च की बुकिंग वालों को 21 मार्च 2026 को गैस उपलब्ध कराई जाएगी।


एजेंसी प्रबंधक ने स्पष्ट किया कि इसके बाद बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को अगली गाड़ी आने पर ही गैस वितरित की जाएगी।

राज गैस सर्विस ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए निर्धारित तिथि पर ही गैस प्राप्त करें, जिससे वितरण व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *