सिसवा मुंशी चौराहे पर युवक से मारपीट, चार हमलावर चिन्हित

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज


महाराजगंज । भिटौली थाना क्षेत्र के सिसवा मुंशी चौराहे पर 14 मार्च को दिनदहाड़े युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान कर ली है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।


पुलिस के अनुसार लक्ष्मीपुर खास निवासी अंजर अपने मामा के घर से मोटरसाइकिल से वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे चार युवकों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों व लात-घूसों से हमला कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।


मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। इनमें श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के तरकुलवा भटगावा निवासी फैशल, परतावल निवासी सनकी, भिटौली थाना क्षेत्र के परसा खुर्द निवासी नसीम और तारीख शामिल हैं।


थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि पीड़ित की बहन कनीज फातिमा की तहरीर पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *