बागापार में 19 मार्च से श्री शतचण्डी महायज्ञ का शुभारम्भ, 27 को पूर्णाहूति व भंडारा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर तहसील अंतर्गत ग्राम एवं पोस्ट बागापार, टोला बरईठवा में आगामी 19 मार्च से श्री श्री शतचण्डी महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।धार्मिक आस्था और श्रद्धा के इस महापर्व का शुभारम्भ कलश यात्रा के साथ होगा, जबकि 27 मार्च को पूर्णाहूति एवं विशाल भंडारे के साथ यज्ञ का समापन किया जाएगा।


आयोजन समिति के अनुसार, 19 मार्च दिन गुरुवार को प्रातः काल विधि-विधान से पूजन के बाद भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरुष भाग लेंगे। यह कलश यात्रा पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल मां सिंह वाहिनी के प्रांगण में पहुंचेगी, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ की विधिवत शुरुआत होगी।


इस महायज्ञ के यज्ञाचार्य पंडित कृष्ण मोहन तिवारी (वाराणसी) होंगे, जो पूरे अनुष्ठान को शास्त्रीय विधि से संपन्न कराएंगे। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन हवन, पूजन, कथा एवं प्रवचन जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिससे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहेगा।


आयोजन समिति ने बताया कि इस महायज्ञ का उद्देश्य क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं धार्मिक जागरूकता का प्रसार करना है। यज्ञ के अंतिम दिन 27 मार्च, शुक्रवार को पूर्णाहूति के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया है।


समिति के सदस्यों ने समस्त श्रद्धालु भक्तों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित इस पावन कलश यात्रा एवं महायज्ञ में सम्मिलित होकर धर्मलाभ अर्जित करें और आयोजन को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *