बीआरसी सदर पर ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, शिक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज
महराजगंज। विकास खंड सदर स्थित बीआरसी परिसर में शुक्रवार को ग्राम प्रधानों, स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों तथा परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सदर ई. विवेक गुप्ता मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सदर सुदामा ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ई. विवेक गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर की। इस दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज प्रथम के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
मुख्य अतिथि विवेक गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विद्यालयों के कायाकल्प के साथ ही डीबीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को ड्रेस, बैग समेत अन्य सुविधाओं की धनराशि सीधे उनके खातों में भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ तभी पूरी तरह मिल सकेगा, जब ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे।
खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा ने कहा कि विद्यालयों के समग्र विकास के लिए शिक्षकों और ग्राम प्रधानों की सक्रिय भूमिका बेहद जरूरी है। दोनों के सामूहिक प्रयास से ही सरकार की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान एआरपी मोतीलाल ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विद्यालयों को 19 निर्धारित मानकों पर संतृप्त करना लक्ष्य है। इसके लिए ग्राम प्रधानों और प्रधानाध्यापकों के बीच बेहतर तालमेल आवश्यक है, ताकि सभी मानकों को शत-प्रतिशत पूरा किया जा सके।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान संघ के महामंत्री अमरजीत साहनी, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सिंह, धर्मेंद्र मौर्य, रणजीत यादव, परीखन गुप्ता, रमेंद्र पटेल, सीमा, संजय कुमार, नित्यानंद यादव, अनीता निषाद, रामसंवारे यादव सहित कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे। कार्यक्रम को संजय कुमार मिश्र और बैजनाथ सिंह ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में अखिलेश पाठक, बृजेन्द्र मिश्र, बलराम निगम, रियाज अहमद खां, मदन गोपाल, अखिलेश मिश्र, राजेश धारिया, दिवाकर ध्वज सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, प्रियंका आर्य, साकेत जैन, रामबचन, सोहन, प्रमोद प्रजापति, जयप्रकाश गौतम, नर्बदा चंद, पूनम रानी शुक्ला, अर्चना तिवारी, ज्ञांती, रश्मि मिश्रा, निमिषा सिंह, किरण त्रिपाठी, प्रियंका वर्मा, अंभोज मिश्र, कृष्णकुमार मद्धेशिया, सिंधू द्विवेदी, बलवंत पटेल, राजकुमार पटेल, उमेश चंद और सुरेंद्र उपाध्याय सहित बीआरसी स्टाफ धीरज, सुनील, अश्विनी मिश्रा व अरुण कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पंकज कुमार मौर्य ने किया।


