हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
परतावल / महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कोटवा निवासी एक युवक की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो जाने से परिवार समेत पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।
जानकारी के अनुसार कोटवा गांव निवासी खुशिहाल (30) पुत्र रमजान कुछ समय पहले ही ओमान से कमाकर अपने घर लौटे थे और इन दिनों छुट्टी पर परिवार के साथ रह रहे थे।

इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई।
खुशिहाल अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। इसके अलावा वह अपने माता-पिता के भी इकलौते पुत्र थे।
युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और लोग परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।


