डीजल- पेट्रोल व गैस की कमी नहीं घबराकर खरीदारी न करें : डीएम

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

महराजगंज जनपद में डीजल–पेट्रोल और एलपीजी सिलिंडर के सुचारू एवं सुलभ वितरण को लेकर प्रशासन ने पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों के संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने डीजल–पेट्रोल की बिक्री भंडारण (स्टॉक करने) के लिए न करने के सख्त निर्देश दिए।


साथ ही एलपीजी सिलिंडर केवल ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही उपभोक्ताओं तक होम डिलीवरी के माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।


प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में डीजल–पेट्रोल और एलपीजी सिलिंडर की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। आमजन से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, अनावश्यक रूप से परेशान न हों और जरूरत के अनुसार ही डीजल–पेट्रोल व गैस की खरीद करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *