इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के आठवें अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान सम्मेलन में हुआ सम्मान
महराजगंज । इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित आठवां अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान, सम्मेलन व संगोष्ठी पलाश सभागार, डोरांडा (रांची, झारखंड) में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री सुबोधकांत सहाय रहे, जबकि दूसरे सत्र की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा झारखंड दीपक प्रकाश ने की।
सम्मेलन में देश-विदेश से आए पत्रकारों को ‘पत्रकार रत्न सम्मान अवार्ड’ प्रदान किया गया। इसी क्रम में महराजगंज के इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला प्रवक्ता, इंडिया खबर के सहायक संपादक एवं बेबाक सहाफ़ी हिंदी साप्ताहिक के महाराजगंज ब्यूरो चीफ करुणाकर राम त्रिपाठी को निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।
उन्हें मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री सुबोधकांत सहाय, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी एवं राष्ट्रीय सचिव जावेद मसूद कादरी द्वारा स्मृति चिन्ह एवं ‘पत्रकार रत्न सम्मान’ प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।
करुणाकर राम त्रिपाठी को रांची में सम्मानित किए जाने पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सलमान अहमद, प्रदेश अध्यक्ष (पूर्वांचल) सुरेंद्र कुमार सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजन राम त्रिपाठी, अवनीश त्रिपाठी समेत जिला अध्यक्ष रामचंद्र रावत, जिला महासचिव नवनीत त्रिपाठी तथा अन्य पदाधिकारी ,अजय पांडेय, संदीप पांडेय, महेश विश्वकर्मा, राम आशीष विश्वकर्मा, बीजू मोहन, अमित मिश्रा, अविनाश मिश्रा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को पत्रकारिता जगत में सक्रियता, नैतिकता और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त संदेश देने वाला आयोजन बताया गया।


