हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महाराजगंज : पनियरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के परतावल स्थित आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आज जनपद कुशीनगर के सुकरौली ब्लॉक की प्रमुख रंजना पासवान ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके पति महेन्द्र पासवान भी मौजूद रहे।
भेंट के दौरान विधायक ने रंजना पासवान को उनके जनप्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित होने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है कि उनके विद्यालय की पूर्व छात्रा आज जनपद स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं।
गौरतलब है कि रंजना पासवान पनियरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा धनहा नायक निवासी वीरेंद्र पासवान की सुपुत्री हैं। अपने क्षेत्र की बेटी को जनसेवा के महत्वपूर्ण दायित्व में देख विधायक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और समाजहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा दी।


