एफएमजीई क्वालीफाई कर गांव का नाम किया रोशन , सूरज जायसवाल  युवाओं के लिए बने प्रेरणा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महराजगंज जनपद के सदर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा दरौली के लिए यह क्षण गर्व से भरा है। गांव के होनहार युवक सूरज जायसवाल ने विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर भारत की एफएमजीई (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन) परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का मान बढ़ाया है। मात्र 27 वर्ष की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर सूरज ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।


सूरज जायसवाल, स्व. राधारमण जायसवाल के पुत्र एवं ग्राम दरौली के मूल निवासी हैं। उन्होंने सेमी मेडिकल यूनिवर्सिटी, रूस से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की और इसके बाद भारत में एफएमजीई परीक्षा को सफलतापूर्वक पास किया। उनकी इस सफलता के पीछे परिवार का मजबूत सहयोग और गांव का आशीर्वाद रहा।


अपनी उपलब्धि पर सूरज जायसवाल ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में माता मीरा जायसवाल, चाचा घनश्याम जायसवाल, चाची रीता जायसवाल, बहन खुशबू जायसवाल सहित पूरे परिवार और ग्राम समाज का अहम योगदान रहा। कठिन परिस्थितियों में भी परिवार ने उन्हें हर कदम पर हौसला दिया, जिससे वे अपने लक्ष्य पर डटे रहे।


एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने के बाद सूरज ने समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल डॉक्टर बनना नहीं, बल्कि जरूरतमंद और गरीब लोगों तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाना है।
सूरज जायसवाल की इस सफलता से ग्राम सभा दरौली सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सूरज आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ी को शिक्षा और मेहनत के रास्ते पर आगे बढ़ने की दिशा दिखाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *