नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


घुघली/महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।


पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 31/2026 में धारा 65(1), 137(2), 351(3), 352 बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार सुबह लगभग 11:10 बजे घुघली बुजुर्ग निवासी शिवम् यादव पुत्र अरविन्द यादव को गिरफ्तार किया गया।


आरोप है कि युवक ने नाबालिग को शादी का आश्वासन देकर होटल में बुलाया और उसके साथ अनुचित संबंध बनाए। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता के परिजनों ने आपत्ति जताई। परिजनों का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें अपशब्द कहे गए और धमकी दी गई। इसके बाद उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दी।


पुलिस ने सूचना के आधार पर घुघली कस्बे में हनुमानगढ़ी से पहले पुलिया के पास से आरोपी को हिरासत में लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *