सिसवा बाजार में आईपीएल चीनी मिल द्वारा निकाली गयी कृषक जागरूकता रैली

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स / अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार/महराजगंज- 18 फरवरी 2026, बुधवार को आईपीएल चीनी मिल सिसवा बाजार के तत्वावधान में बसंतकालीन गन्ना बुवाई को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चीनी मिल परिसर से कृषक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली को इकाई प्रमुख संदीप पंवार तथा विभागाध्यक्ष (गन्ना) धीरज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सिसवा बाजार हरिनारायण यादव एवं सचिव दीपक वर्मा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे बसंतकालीन गन्ना बुवाई में वैज्ञानिक विधियों को अपनाएं, प्रमाणित बीज का प्रयोग करें और समय से खेत की समुचित तैयारी सुनिश्चित करें।
रैली के माध्यम से कृषकों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत गन्ना प्रजातियों के चयन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन तथा प्रभावी कीट नियंत्रण उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि बसंतकालीन बुवाई से न केवल उत्पादन बढ़ता है, बल्कि किसानों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होती है।

चीनी मिल परिसर से प्रारंभ हुई यह रैली आसपास के गांवों में पहुंचकर किसानों को जागरूक करती रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, गन्ना विभाग के कर्मचारी और मिल स्टाफ की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *