रंगारंग प्रस्तुतियों और प्रेरक संदेशों के बीच सम्पन्न हुआ कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज का वार्षिक समारोह

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स / बिमलेश कुमार पाण्डेय


महराजगंज जनपद के घुघली ब्लॉक अंतर्गत गंगराईं में स्थित कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव समारोह उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। दीप प्रज्वलन से आरंभ हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत व नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को भाव-विभोर कर दिया।


समारोह के मुख्य अतिथि जनार्दन गुप्ता ने अपने संबोधन में विज्ञान को आधुनिक जीवन की आधारशिला बताते हुए विद्यार्थियों से वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का आह्वान किया। वहीं विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश जायसवाल ने शिक्षा को जीवन की सबसे मूल्यवान पूंजी बताते हुए कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति को आत्मनिर्भर और समाज को सशक्त बनाती है। उनके विचारों ने विद्यार्थियों को नई दिशा और प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के दौरान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद तक्सीम खान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। समारोह में कृष्ण मोहन जायसवाल, इकबाल अहमद, सुरेंद्र प्रजापति, नागेश्वर पटेल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *