पनियरा ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला का 46वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज। आज दिन मंगलवार को पनियरा ब्लॉक प्रमुख एवं महाराजगंज प्रमुख संघ अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला का 46वां जन्मदिन प्रमुख सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनपद भर से आए प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा उपस्थित लोगों ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और जनसेवा के निरंतर संकल्प की कामना की।


समारोह को संबोधित करते हुए वेद प्रकाश शुक्ला ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वे जनहित एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, स्वच्छता एवं ग्रामीण विकास को अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए इन क्षेत्रों में निरंतर प्रयास करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी समां बांधा, जिससे वातावरण पूरी तरह उत्सवमय बना रहा।


इस अवसर पर पूर्व प्रमुख श्री जयनाथ सिंह, राजेश पाल, प्रधान संघ अध्यक्ष सतीश सिंह, अरविंद पांडेय, अखिलेश जायसवाल, शैलेश पाल, सुनील चौधरी, गणेश प्रजापति, इबरार, नीरज, मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *