महराजगंज, 09 फरवरी 2026। जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने आज श्री गुरु गोरक्षनाथ महाविद्यालय, जोगिया घुघुली में आयोजित वार्षिकोत्सव के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत वैज्ञानिक नवाचार, रचनात्मक सोच एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में एसआईआर विशेष पुनरीक्षण मतदाता अभियान संचालित किया जा रहा है। जिन छात्र-छात्राओं की आयु 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे फॉर्म-06 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने पात्र युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाने और अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की।
वार्षिकोत्सव के अवसर पर श्री गुरु गोरक्षनाथ महाविद्यालय, जोगिया घुघुली, श्री बजरंगी सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, ललिता सावित्री देवी महिला महाविद्यालय, श्री योगेन्द्र सिंह निजी आईटीआई कॉलेज ढोढिला घुघुली एवं जीएसजीएन कॉलेज एकेडमी, घुघुली द्वारा विज्ञान, कृषि, इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल, राजनीति विज्ञान सहित अन्य विषयों पर आधारित आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक प्रदर्शनियां लगाई गईं।
जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उनमें नई सोच व आत्मविश्वास का विकास करती।





