ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा आधुनिक फिटनेस सुविधाओं का लाभ
हर्षोदय टाइम्स/विवेक कुमार पाण्डेय
भिटौली/महाराजगंज। सिसवा मुंशी चौराहे पर शुक्रवार को रॉयल फिटनेस क्लब जिम का भव्य उद्घाटन हुआ। युवा भाजपा नेता प्रेम शंकर उर्फ निर्भय सिंह तथा ब्लॉक प्रमुख परतावल आनंद शंकर वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर जिम का शुभारंभ किया।
उद्घाटन के अवसर पर निर्भय सिंह ने कहा कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। 24 घंटे में से कम से कम एक घंटा अपने स्वास्थ्य के लिए अवश्य देना चाहिए ताकि जीवनभर फिट रहा जा सके।”
वहीं ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने जिम की आधुनिक बनावट की सराहना करते हुए कहा कि “ग्रामीण क्षेत्र में ऐसी सुविधा शुरू होना प्रशंसनीय है। जनपद के युवाओं को इसका पूरा लाभ उठाना चाहिए।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस के प्रोपराइटर राज नारायण ने की। उन्होंने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को फिटनेस के लिए कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उनके चौराहे पर ही आधुनिक जिम सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं।

जिम के प्रोपराइटर भृगुनाथ पटेल (बाबा मोबाइल) ने बताया कि जिम को अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित किया गया है ताकि युवाओं को बेहतरीन फिटनेस सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को स्वस्थ और फिट बनाना उनका मुख्य उद्देश्य है।
उद्घाटन कार्यक्रम में सत्यम पटेल,नवीन पाण्डेय, हर्ष पटेल, अंश पटेल, विशाल, वसीम सिद्दीकी, विकास सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और जिम की आधुनिक सुविधाओं की सराहना की।

