देवरिया शाखा नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


भिटौली /महराजगंज)। भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरिया शाखा नहर में सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। भैंसा पुल के पास नहर में शव उतराता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसे करीब दो से तीन दिन पुराना होने की आशंका जताई है।


पुलिस द्वारा शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के सभी थानों को सूचना भेज दी गई है, ताकि गुमशुदगी के मामलों से मिलान कर शव की पहचान कराई जा सके। पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

संवाददाता अनुज राज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *