ट्रैफिक पुलिस द्वारा नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया गया जागरुकता अभियान

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


विमलेश कुमार पांडेय /हर्षोदय टाइम्स


महराजगंजः आज दिनांक 25  जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात मय टीम द्वारा महराजगंज शहर क्षेत्र में लोगों को यातायात जागरूकता के नियमों से जागरूक किया गया।


यातायात पुलिस द्वारा नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में आज दिनांक 25.07.2025 को स्कूल/कॉलेज के छात्र और छात्राओं के सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूली वाहनों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिये निर्देशित किया गया। स्कूली बसों में सेफ्टी मेजर गैस किट और फर्स्ट एड बॉक्स को भी चेक किया गया और वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के लिए निर्देशित किया गया तथा फायर गैस किट और पर्याप्त मात्रा में फर्स्ट एड बॉक्स लेकर चलने के लिए निर्देशित किया गया और स्कूल में चलने वाले बसों का फिटनेस बीमा और डी एल इत्यादि को चेक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *