परतावल ब्लॉक में सफाई कर्मियों का चुनाव संपन्न, अभिमन्यु प्रसाद अध्यक्ष निर्वाचित

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


परतावल/महराजगंज। परतावल विकास खंड सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मी संघ, जनपद शाखा महाराजगंज के बैनर तले ब्लॉक स्तरीय चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी जिला अध्यक्ष प्रद्युमन सिंह, संरक्षक सत्येंद्र कुमार दुबे एवं महामंत्री रंजीत ने की। इसमें ब्लॉक क्षेत्र के सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


इस मतदान में अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में अभिमन्यु प्रसाद ने 77 मत प्राप्त कर स्पष्ट जीत दर्ज की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार को 16 मत मिले। महामंत्री पद पर रामचंद्र प्रसाद ने 65 मत हासिल कर विजय प्राप्त की, वहीं जयकरण यादव को 28 मतों से संतोष करना पड़ा।
अन्य पदों पर भी चुनाव परिणाम घोषित किए गए।

कोषाध्यक्ष पद पर बजीकरण को 74 मत मिले, जबकि रामेश्वर को 19 मत प्राप्त हुए। संप्रेक्षक पद के लिए चंद्रप्रकाश ने 58 मतों के साथ जीत दर्ज की, वहीं रामभवन गौड़ को 35 मत मिले। इसके अलावा संगठन मंत्री पद पर प्रेम कुमार गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।


चुनाव अधिकारी रामजीत गुप्ता एवं पारसनाथ यादव ने मतगणना के उपरांत सभी परिणामों की औपचारिक घोषणा की।

इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कर्मचारियों ने बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम में पन्ने लाल यादव, प्रद्युमन सिंह, आजाद यादव, जयगोविंद, प्रेम नारायण, संदीप सहित अनेक ग्रामीण सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *