गश्त के दौरान पुलिस ने मांस ले जा रही कार से एक को दबोचा,दूसरा मौके से फरार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महाराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के डेरवा विशुनपुर खुर्द मार्ग पर मंगलवार को दिन में पुलिस ने गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए पड़वा के मांस के साथ एक युवक को कार समेत पकड़ लिया, जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नहर की पटरी से एक मारुति कार में दो व्यक्ति संदिग्ध मांस लेकर जा रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान कार सवार एक युवक को मौके पर दबोच लिया गया, जबकि दूसरा व्यक्ति कूदकर भागने में सफल रहा।


पकड़े गए आरोपी की पहचान विशुनपुर खुर्द निवासी आफताब आलम के रूप में हुई है, जबकि फरार आरोपी अब्दुल हई बताया जा रहा है।

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र के अनुसार दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है, वहीं फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *