प्रतियोगिता से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

महराजगंज। नसरुल्लाह इंटरमीडिएट कॉलेज, आर.एन. आदर्श गर्ल्स कॉलेज एवं जामिया निस्वा कॉलेज सिरसिया पोस्ट बलुआ, जनपद महराजगंज में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन आगामी 7 से 9 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन द्वारा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को समारोह में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया है।


कार्यक्रम विवरण के अनुसार, 7 फरवरी (शनिवार) को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें दौड़ सहित विभिन्न खेल शामिल होंगे। वहीं 8 फरवरी (रविवार) को विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह के अंतिम दिन 9 फरवरी (सोमवार) को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।


विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस वार्षिकोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ-साथ क्षेत्रीय लोगों की उपस्थिति से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन होगा। समारोह को सफल बनाने के लिए विद्यालय परिवार द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *