पनियरा की जर्जर सड़कों को लेकर विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने सीएम योगी से की मुलाकात, शीघ्र निर्माण की उठी उम्मीद

उत्तर प्रदेश महाराजगंज लखनऊ

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

लखनऊ / महाराजगंज। पनियरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर अपने विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों की समस्या प्रमुखता से उठाई। उन्होंने जनहित से जुड़ी इन सड़कों के शीघ्र निर्माण हेतु धन आवंटन की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को पत्रक सौंपा।


विधायक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि भुवना – पकड़ियार- कप्तानगंज मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। यह मार्ग जनपद महराजगंज को जनपद कुशीनगर से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन भारी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। सड़क की खराब स्थिति से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


इसके साथ ही विधायक ने पकड़ी–खुटहा–बेलटीकरा मार्ग का मुद्दा भी उठाया। यह मार्ग NH-730 से निकलकर KMC मेडिकल कॉलेज होते हुए NH-328 को क्रास करता है और आगे जनपद गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरक्षनाथ आयुष विश्वविद्यालय तथा HURL खाद कारखाना को जोड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *