हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज। साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना श्यामदेउरवा पुलिस की साइबर सेल टीम ने एक पीड़ित युवक के खाते में ठगी की पूरी रकम वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है।
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में 04 फरवरी 2026 को थाना श्यामदेउरवा साइबर सेल टीम ने साइबर ठगी का शिकार हुए याकुब पुत्र मो. रज्जा, निवासी ग्राम महुअवा महुई, थाना श्यामदेउरवा के मामले में त्वरित कदम उठाए। टीम ने माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर पीड़ित के खाते से ठगे गए एक लाख पाँच हजार रुपये (₹1,05,000) की पूरी राशि उसके बैंक खाते में वापस कराई। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अक्षय कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए ओम प्रकाश, कांस्टेबल राजकुमार एवं महिला कांस्टेबल अनिता पाण्डेय शामिल रहीं।
अपने खाते में पूरी रकम वापस मिलने पर पीड़ित याकुब ने महराजगंज पुलिस और साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस व साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धन की वापसी सुनिश्चित की जा सके।


