बैरिया में शतचंडी महायज्ञ के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स / बिमलेश कुमार पाण्डेय


महराजगंज: घुघली विकास खंड के बैरिया गांव में मंगलवार को श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दोपहर करीब 1:30 बजे यात्रा की शुरुआत बैरिया स्थित दुर्गा मंदिर से हुई, जो सिरसिया गोपाला होते हुए उत्तर बहनी घाट पहुंची। वहां श्रद्धालु महिलाओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कलश में जल भरकर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया।


इसके पश्चात कलश यात्रा अहिरौली मार्ग से होते हुए बैरिया श्रीराम चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। मंदिर परिसर में पहुंचते ही श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे मार्ग में जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा, वहीं गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।


महायज्ञ के यजमान के रूप में छोटन पटेल, बचाई पटेल, चंद्रभान गुप्ता, जगदीश पासवान, ओमप्रकाश गुप्ता एवं सुरेश पटेल रहे, जबकि श्रवण सिंह आयोजन के संरक्षक रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र पटेल के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कलश यात्रा में अनिल पटेल, उमेश प्रजापति, हेमंत पटेल, शैलेश पटेल, रामभरत चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *