घुघली में बचपन प्ले स्कूल का उद्घाटन, नौनिहालों के लिए खुला शिक्षा का नया द्वार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स / बिमलेश कुमार पाण्डेय

महराजगंज। घुघली नगर में बचपन प्ले स्कूल का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिलाधिकारी महाराजगंज ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास की नींव होती है और ऐसे विद्यालय समाज को मजबूत दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बचपन प्ले स्कूल में बच्चों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा। यहां शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, रचनात्मक गतिविधियों और खेल के जरिए बच्चों की प्रतिभा को निखारने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, जीएसटी कमिश्नर संत कबीर नगर विनय कुमार गुप्ता सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। बड़ी संख्या में अभिभावकों और स्थानीय लोगों की सहभागिता से कार्यक्रम उत्सव में बदल गया। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *