हरपुर तिवारी में खुली आई-कोया एमआई मोटर्स एजेंसी, युवाओं से लेकर किसानों तक को मिलेगी नई सुविधा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज


महराजगंज। जनपद के विकासखंड परतावल अंतर्गत ग्राम हरपुर तिवारी में एमआई पब्लिक स्कूल के समीप आई-कोया एमआई मोटर्स एजेंसी का शुभारंभ रविवार को भव्य समारोह के बीच किया गया। एजेंसी का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) गणेश शंकर पांडे ने किया। इस अवसर पर कृष्णभान सिंह एवं औरंगजेब खान भी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।


एजेंसी संचालक जैनुल्लाह खान ने बताया कि एमआई मोटर्स एजेंसी के खुलने से अब क्षेत्र के लोगों को इलेक्ट्रॉनिक दुपहिया वाहनों की खरीद के लिए दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। एजेंसी पर अत्याधुनिक व आकर्षक डिजाइन की दुपहिया गाड़ियां उपलब्ध हैं, जो खास तौर पर युवाओं की पसंद को ध्यान में रखकर लाई गई हैं।


उन्होंने आगे बताया कि किसानों की जरूरतों को देखते हुए लोड क्षमता वाली दुपहिया गाड़ियां भी एजेंसी में उपलब्ध कराई गई हैं, जिनसे किसान सामान की ढुलाई आसानी से कर सकेंगे। साथ ही ग्राहकों की सुविधा के लिए किस्त पर वाहन खरीदने की व्यवस्था भी की गई है। उद्घाटन के बाद दिनभर एजेंसी पर लोगों की आवाजाही बनी रही और वाहनों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *